गरियाबंद

राह चलती महिला के गले से खींची चेन
26-Nov-2023 3:04 PM
राह चलती महिला के गले से खींची चेन

सीसीटीवी में चोर कैद 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजिम, 26 नवंबर।
राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राह चलती एक महिला चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई। बाइक सवार दो युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का महौल है। राजिम थाना क्षेत्र की पूरी घटना है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 5.40 के आसपास राजिम में मां महामाया मंदिर के एक चेन स्नेचिंग घटना की मामले सामने आया है। यह घटना इतनी तेजी से हुआ कि पीडि़त महिला दहशत में आ गई है। महिला घर में खाना बनाने का काम करती है। रोज की तरह शनिवार को भी काम निपटाकर वापिस अपने घर की ओर आ रही थी। इसी दौरान स्कूटर सवार दो युवक गुजरे उसमें से एक युवक अपने मुंह पर नकाब बांधकर उक्त महिला पर झपट्टा मारते हुए गले से चैन को छीन लिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से भागने में कामयाब हो गए।

बताया जा रहा है लूटपाट में चैन का एक टुकड़ा चोर के हाथ में आया तो दूसरा टुकड़ा महिला के हाथ में, अचानक हुए इस घटना से उक्त महिला सदमे में है। ज्ञात हो कि महिला ने जो माला पहनी हुई थी वह आर्टिफिशियल (बनावटी) थी। फिलहाल घटना की थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। थाना प्रभारी भोला सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत आई है। महिला ने गले में जो चन पहना हुआ था, वह नकली था। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news