बलौदा बाजार

चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी में बच्चों ने बनाई रंगोली, फोड़े पटाखे
28-Nov-2023 2:07 PM
चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी में बच्चों ने बनाई रंगोली, फोड़े पटाखे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 28 नवंबर।
भाटापारा चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के द्वारा लगातार भाटापारा के बाल मंदिर परिसर में कराटे का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जा रहा है। दीपावली पर चैंपियन मार्शल आर्ट अकादमी के बच्चों के द्वारा परिसर में मौजूद कृष्ण भगवान की मूर्ति के सामने रंगोली बना कर दीपों से सजाकर भगवान कृष्ण एवं लक्ष्मी माता की पूजा-आरती कर इष्ट देव हनुमान की पूजा आरती की गई और दीपावली का पर्व पटाखे फोड़ कर बच्चों ने मनाया।

काफी उत्साह के साथ बाल मंदिर परिसर में दीपों से चैंपियन मार्शल आर्ट अकादमी की आकृति बनाकर दीपावली का उत्सव चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षकों ने अपनी संस्कृति से बच्चों को अवगत कराने हेतु दीपावली का यह त्योहार धूमधाम से मनाया यह एकेडमी निरंतर अपनी संस्कृति एवम पर्वों से जुड़ी परंपराओं और मान्यताओं को निभाती आई है। उक्त अवसर पर जिला कराटे संघ सचिव ऋषभ सिंह चौहान के नेतृत्व में एवं चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी सचिव नेमीचंद साहू कोषाध्यक्ष योगेश कुर्रे प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान उपाध्यक्ष हिमांशु ध्रुव सह- सचिव महेश राजपूत एकेडमी प्रशिक्षक धनंजय पांडे, हर्ष देवांगन, यशवंत साहू, प्रतीक द्विवेदी विपिन साहू, गौरव साहू एवं एकेडमी प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों में शुभ संकल्प यदु, कात्यानी चौहान, ओम चौरिया, प्रवीण मोहले, पावनी शर्मा , हिमानी शर्मा, आर्चिस विभा कोसले, कौशिकी चौहान, दीपावली के शुभ अवसर पर एकेडमी में मौजूद रहे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news