रायपुर

लोधेशवरधाम बनेगा लोधी समाज का राष्ट्रीय पहचान- विपिन वर्मा
28-Nov-2023 6:39 PM
लोधेशवरधाम बनेगा लोधी समाज का राष्ट्रीय पहचान- विपिन वर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवम्बर। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल  ने कहा कि मेरा लोकसभा क्षेत्र मे लोधेशवरधाम का निर्माण हो रहा गौरव की बात  है। लोधी समाज का बडा इतिहास रहा है। अमर शहीद वीरांगना  अवंती बाई लो लोधी  इसी समाज से रही है। मेरे क्षेत्र लोधी समाज के अधिक संख्या  मे निवास करते है। समा बड ही मेहनतकश व परिश्रम करनेवाले होते है।

इस धाम के विकास मे मेरे जो बन पडेगा, हम इसके निर्माण मे सहयोग करेगे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा विधायक एटा, सभापति राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश ने कहा कि मैं विगत 10 वर्षो लोधेशवरधाम से परिचित हूं, इस धामा नाम  परदेश ही नही अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश मे भी लोधेशवरधाम की चर्चा  है। इस धाम को बडे स्वरूप में विकसित करने योजना है। लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई के समस्त पदाधिकारीगण बधाई के पात्र है। लगभग 150 से अधिक युवक-युवतियों ने परिचय दिया साथ ही 450 लोगो ने पंजीयन कराया। समाज सदस्य एवं लोकगायिका शिवानी जंघेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम की शुरूआत लोधेशवर भगवान की आरती, अवंती बाई लोधी की आरती के अलावा छत्तीसगढ की राजगीत, अरपा पैरी धार  का गायन मधूर ध्वनि के साथ प्रस्तुत किए।  अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

अध्यक्ष सुरेश सुलाखे व सचिव प्रहलाद दमाहे ने बताया कि कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, लोधेशवरधाम के संयोजक लोधी उत्तम वर्मा प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में शामिल थे। लोधी समागम में देश भर से बिरादरी के लोग शामिलहुए। विवाह योग्य युवक-युवती शामिल हुए। लोक गायिका लोधी शिवानी जंघेल के द्वारा लोधेशवर भगवान, अमर शहीद वीरागना अवंती बाई लोधी की आरती के साथ-साथ छत्तीसगढ राजगीत अरपा पैरी के धार गीत व दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुआ।

समाज के विशिष्टजनों में श्री घनश्याम कौशिक महामंत्री राज्य लोधी समाज, अंकेक्षक विमल पटेल,श्री बुधराम देवगडे  बिल्डर्स बैंगलोर,  पन्ना सिंह जंघेल संरक्षक  झारखंड लोधी महासभा टाटानगर जमशेदपुर, जितेंद्र मोहरे अध्यक्ष बालाघाट, श्रीमती सुनीता जंघेल अध्यक्ष मंडला - बालाघाट महिला प्रकोष्ठ, भरत लाल वर्मा प्रदेशाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा, राधेश्याम  नागपुरे, तिरोडा, मूलचंद वर्मा संरक्षक ,  एच डी ढेकवार, संरक्षक,  सुरेश कुमार सुलाखे, राजेश नागपुरे, एन. के. दशहरे, राजकुमार वर्मा बिलासपुर,  भुखनलाल  वर्मा  डोगरगढ,  लोधी समाज  आमगांव के पदाधिकारीगण टी आर लिल्हारे, के अलावा अधिक संख्या मे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट