कोण्डागांव

वाहन की ठोकर, लिपिक गंभीर
29-Nov-2023 9:12 PM
वाहन की ठोकर, लिपिक गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
केशकाल, 29 नवंबर।
विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरगांव के समीप बीती रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर में काफी चोटें आई थी। केशकाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उचित उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया।

घायल के परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक प्रदीप सिन्हा निवासी बाजारपारा, केशकाल  जनपद पंचायत विश्रामपुरी में लिपिक पद पर पदस्थ हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार शाम को भी वह ड्यूटी से वापस अपने घर केशकाल की ओर लौट रहे थे, तभी कोरगांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात गाड़ी उन्हें ठोकर मार कर फरार हो गई। 

हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायल को 108 के माध्यम से केशकाल अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए थे। वहीं घायल को भी सिर में गंभीर चोटें आई है। उन्हें केशकाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद  हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news