कोण्डागांव

गांजा तस्करी, महाराष्ट्र के 2 गिरफ्तार
30-Nov-2023 9:28 PM
गांजा तस्करी, महाराष्ट्र  के 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कोण्डागांव, 30 नवंबर।
केशकाल पुलिस ने महाराष्ट्र के 2 तस्करों से 2 लाख 30 हजार रुपए का गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया। रिश्ते में दोनों जीजा साली बताए जा रहे हैं।

 पुलिस के अनुसार 29 नवंबर को केशकाल पुलिस को सूचना मिली कि बेड़मा बड़े पारा तिराहा नेशनल हाईवे 30 मेनरोड के पास एक पुरूष व एक महिला हरा पीला व नीला रंग के दो ट्रॉली बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा को बेचने के लिए अपने ट्रॉली बैग में छुपाकर रखे हंै। 

 सूचना पर बेड़मा बड़े पारा तिराहा पर रवाना होकर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों के संयुक्त कब्जे से ट्रॉली बैग में गांजा कुल वजन 23.410 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 2 लाख 30 हजार रूपये को बरामद कर दोनों आरोपियों मो. उमर (30 वर्ष) महाराष्ट्र,  मुस्कान (22 वर्ष) महाराष्ट्र के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। 


अन्य पोस्ट