रायपुर

खोडियार स्वीट्स में गन्दगी 10 हजार का जुर्माना
01-Dec-2023 8:00 PM
खोडियार स्वीट्स में गन्दगी 10 हजार  का जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 दिसंबर। गन्दगी की शिकायत पर  जोन क्रमांक 1 ने भनपुरी मुख्य मार्ग में खोडियार स्वीट्स के संचालक से दस हजार का जुर्माना वसुला।

जोन कमिश्नर  एनआर चंद्राकर के निर्देश पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर ठाकुर एवं सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव  ने यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 के खोडियार स्वीट्स दुकान के भीतर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सम्बंधित दुकान के भीतर गन्दगी सी  शिकायत स्थल पर सही मिली। जहां कचरे के बीच समोसा, मिठाई बनाई जा रही थी। जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने संचालक को भविष्य के लिये कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए तत्काल 10 हजार रूपये का जुर्माना किया।

निगम के एसई, ईई समेत पांच कर्मचारी सेवानिवृत्त

निगम के  अधीक्षण अभियन्ता हेमन्त शर्मा, कार्यपालन अभियन्ता एवं प्रभारी जोन कमिश्नर -3  लोकेश चंद्रवंशी, सहायक राजस्व निरीक्षक केशव प्रसाद, भृत्य राकेश दुबे, कौशल यादव सेवानिवृत्त हुए। इन सभी को  निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य, स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु जीवन की कामना की।.इस अवसर पर निगम उपायुक्त श्रीमती कृष्णा देवी खटीक, डॉक्टर आर. के. डोंगरे, ए. के. हालदार, अधीक्षण अभियन्ता  राजेश शर्मा,  बद्री चंद्राकर, जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियन्ता, सहायक अभियन्ता  उपस्थित  रहे।


अन्य पोस्ट