रायपुर
![मैच व मतगणना दोनों साथ-साथ- अधिकारी कर्मचारी परेशान मैच व मतगणना दोनों साथ-साथ- अधिकारी कर्मचारी परेशान](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1701441128GLOGO.jpg)
रायपुर, 1 दिसंबर। परसो मतगणना सुबह 7 बजे से होगी। तो उसके एक दिन पूर्व स्टेडियम में मैच के कारण जनता, अधिकारी, कर्मचारी परेशान है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि दोनों एक साथ होने से इसके व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोजन की व्यवस्था में अधिकारी कर्मचारी शासकीय सेवक संलग्न है। तो दूसरी ओर लगातार मतगणना के लिए अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण व सुबह 7 बजे उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सबसे अधिक परेशानी पुलिस और प्रेस मीडिया के साथियों को है, जिन्हें दोनों को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। ऐसी स्थिति में अधिकारी कर्मचारी अति व्यस्तता व कड़ाके की ठंड में परेशान है। मैच के कारण मतगणना पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े इसको सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की है। क्योंकि समस्त शासकीय सेवक आम चुनाव की घोषणा व आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद उसके अधीन है।