रायपुर

हमारे विधायक कहीं नहीं जा रहे-बैज
02-Dec-2023 4:32 PM
हमारे विधायक कहीं नहीं जा रहे-बैज

रायपुर, 2 दिसंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने  कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की कोई चाल कामयाब नहीं होने वाली। हमारे विधायक कहीं नहीं जाने वाले यहीं रहेंगे। यह कर्नाटक और महाराष्ट्र नहीं है। छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। 

बैज ने कहा कि कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुन: सरकार बनाने जा रही है। प्रथम एवं दूसरे चरण के मतदान में किसान, माता, बहने, युवा, श्रमिक व्यापारियों का रूझान कांग्रेस के प्रति मिला। विधानसभा का यह चुनाव मोदी के झूठ, जुमले और कांग्रेस पर भरोसे का चुनाव रहा।

कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता से किये सभी वादों पर काम शुरू होगा। मोदी की गारंटी एवं भाजपा के झूठे एवं मनग?त आरोप को जनता ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने 2018 में अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वायदो को विगत 5 वर्षो के कार्यकाल में निभाया है, जनता का भरोसा 5 सालों में कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है।

यही कारण है कि जनता ने एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस ने उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिये मतदाताओं का आभार जताया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अपनी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार के पिछले कामों को आधार बना कर किया है। भाजपा ने नकारात्मकता के आधार पर चुनाव प्रचार किया। केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने संवैधानिक संस्थानो एवं जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया, षडयंत्र रचे, दुर्भावना पूर्वक छत्तीसग? में कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने कुत्सीत प्रयास किया, जिसे छत्तीसग? की जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। इसके विपरीत भाजपा के लोग ही भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा करने को तैयार नहीं हुये। जिस तरह से प्रथम चरण के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा था, उसी तरह दूसरे चरण के मतदान में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पक्ष में मतदान किया है। पिछली बार 2018 में दो तिहाई से बढ़ी बहुमत मिली थी अबकी बार तीन चौथाई से बढ़ी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news