गरियाबंद

चैतरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन
03-Dec-2023 2:15 PM
चैतरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण  ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन

राजिम, 3 दिसंबर। ग्राम चैतरा में 01 दिसबंर शुक्रवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा प्रारंभ हुआ है, जिसका 09 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। प्रवचन कर्ता महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण जी महाराज सिरकट्टी आश्रम कुटेना वाले ने कथा के दूसरे दिन परिक्षित जन्म एवं बराह अवतार कि कथा सुनाया गया। कथा सुनने के लिए ग्राम चैतरा तथा आसपास के गांवों से बहुत बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। इस अवसर पर परमानंद यादव, तुलेश्वर धृतलहरे, सरपंच संजय कंडरा साहू, समाज राजिम भक्तिन समिति उपाध्यक्ष नुतन लाल साहू, दिव्यांग संघ जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू, गुलशन साहू, वसुदेव, भुनेश्वर नंद, हरिलाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने कथा का श्रवण किया। कथा का आयोजक ढेलू राम साहू, आश बाई साहू, डोमन साहू, हेम बाई नारायण लाल साहू, हेमिन बाई, गैंद लाल साहू, संतोषी साहू, योगेश किरण साहू ग्राम चैतरा द्वारा किया जा रहा है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news