दुर्ग

विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर क्विज स्पर्धा, सौम्या प्रथम
06-Dec-2023 3:43 PM
विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर क्विज स्पर्धा, सौम्या प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 दिसंबर। शासकीय स्वामी आत्मानंद मॉडल कॉलेज धनोरा दुर्ग में प्राचार्य विकास पंचाक्षरी के मार्गदर्शन में एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष विश्वनाथ ताम्रकार के नेतृत्व में 2 दिसंबर को विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के उपलक्ष में क्विज प्रतियोगिता एवं करंट ट्रेंड एवं टेक्नोलॉजी विषय पर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एस.सी. कंप्यूटर साइंस एवं बी.सी.ए. के छात्रों ने बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में सहभागिता दर्ज की। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सौम्या यादव बी.सी.ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान चैतन्य देव साहू बी.एस.सी. प्रथम वर्ष  (कंप्यूटर साइंस ) तथा तृतीय स्थान अभिज्ञ प्रकाश बी.एस.सी. प्रथम वर्ष (कंप्यूटर साइंस) ने प्राप्त किया।

पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान, वेदांश राजपूत बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान नरोत्तम यादव बी.सी.ए. प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान पारस देवांगन बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।

 इस आयोजन की अध्यक्षता डॉ. हेमा कुलकर्णी विभागाध्यक्ष, प्राणी शास्त्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण  डॉ. स्वाति तिवारी, कल्पना शुक्ला पांडे,  संदीप कुमार, श्वेता साव, छाया साहू, प्रेमलता यादव, पायल गुप्ता  उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news