दुर्ग

विभागीय कार्यों की ओर लौटे अफसर
07-Dec-2023 3:55 PM
विभागीय कार्यों की ओर लौटे अफसर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 दिसंबर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के आदर्श आचरण संहिता समाप्ति के उपरांत कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा, कलेक्टर जनचौपाल, पी.जी.एन. के लंबित प्रकरण और सारथी एप में प्राप्त आवेदनों की निराकरण के संबंध में विभागवार जानकारी ली।

उन्होंने जिले में विधानसभा निर्वाचन के कार्यों को सुव्यवस्थित संपादन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही अधिकारियों को अब विभागीय रूटिंग कार्यों को प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करने कहा। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर सहित अन्य स्थानों एवं सडक़ों पर अवैध कब्जा हटाने त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया। उन्होंने सभी एस.डी.एम. और धान खरीदी से जुड़े संबंधित विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों में खरीदे गए धान को बारिश से बचाव हेतु कारगार पहल करने कहा। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकायों के अधिकारियों को सडक़ों में वाहन क्रासिंग हेतु चौराहों को ओपन रखने तथा एक किलोमीटर पश्चात् डिवाइडर सडक़ को पुन: ओपन रखने कहा। दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने डिवाइडर के बीच में खुले मार्ग को बंद किया जाए। उन्होंने क्षेत्र से संबंधित एस.डी.एम. को सडक़ ओपनिंग की निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। बैठक में ए.डी.एम. अरविंद कुमार एक्का, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे एवं योगिता देवांगन सहित सभी नगरीय निकाय के आयुक्त, सभी एस.डी.एम. एवं विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news