रायपुर

मौसम : ठंड अभी बनी रहेगी
09-Dec-2023 8:14 PM
मौसम : ठंड अभी बनी रहेगी

रायपुर, 9 दिसंबर। प्रदेश में कल 10 दिसंबर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ हो रहे है इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अगले पांच दिनों तक सुबह बड़ी मात्रा में धुंध के साथ रात ठंडक भी बनी रहेगी। इसे देखते हुए नगर निगम ने सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट