धमतरी

विष्णु देव का मुख्यमंत्री बनना नव युग की शुरुआत - रंजना साहू
11-Dec-2023 3:36 PM
विष्णु देव का मुख्यमंत्री बनना नव युग की शुरुआत - रंजना साहू

धमतरी, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री, कुनकुरी से विधायक विष्णु देव साय को चुना गया, विष्णु देव अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे, जिसपर हर्ष व्यक्त करते हुए निवर्तमान विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा जनजाति समाज के साथ माटीपुत्र हैं विष्णु देव साय जिनके बनने से समूचे प्रदेश में हर्ष व्याप्त है, यह नव युग की शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जनजाति समाज के साथ लगाव सर्वविदित है, निश्चित ही विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन के पथ पर पुन: आगे बढक़र नये कीर्तिमान स्थापित करेगा, और अटलजी के सपनों के छत्तीसगढ़ को पुन: उनके नेतृत्व में संवारा जाएगा।

विष्णुदेव साय जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच और सरपंच के रूप में की थी। भाजपा के ऐसे कुशल कार्यकत्र्ता को मुख्यमंत्री पद के चुने जाने से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के आदिवासी भाइयों और बहनों को सम्मान प्राप्त हुआ है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नित नवीन मानक स्थापित करेगा और संकल्प पत्र में निहित जन आकांक्षाओं को अक्षरश: पूरा होगा, जन-जन की भावनाओं को सम्मान, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डबल इंजन भाजपा सरकार आपके मार्गदर्शन में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को साकार करेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news