जान्जगीर-चाम्पा

धान खरीदी कार्य में नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही
15-Dec-2023 3:44 PM
धान खरीदी कार्य में नहीं होनी चाहिए  किसी भी प्रकार की लापरवाही

जांजगीर चांपा, 15 दिसंबर। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने धान उपार्जन केन्द्र राहौद का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बायोमेट्रिक डिवाइस का उपयोग, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।  उन्होंने कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता, किसानों का आधार लिंकिंग, टोकन के आधार पर धान खरीदी का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की सतत निरागनी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम पामगढ़ आर के तंबोली, जिला खाद्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news