कांकेर

2023 में 9 मुठभेड़ , 45 नक्सली गिरफ्तार, 3 की लाश बरामद
05-Jan-2024 3:23 PM
2023 में 9 मुठभेड़ , 45 नक्सली गिरफ्तार, 3 की लाश बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 5 जनवरी।
जिले में वर्ष 2023 में कुल 9 मुठभेड़ हुए।  45 नक्सली गिरफ्तार हुए, 3 नक्सलियों के सव बरामद हुए। आठ हथियार और 29 बम बरामद किया गया। इस वर्ष जिले में 30 नक्सल अपराध घटित हुए हैं। दो पुलिस कर्मी  शहीद हुए वहीं 3  मृत नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सहित 6 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक बालाजी राव एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने संयुक्त कांफ्रेस में वर्ष 2023 में हुए नक्सली एवं विभिन्न अपराधों की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि नक्सलियों के विरूध्द संचालित अभियान एवं विकास कार्य को गति प्रदान करने नक्सल कोर क्षेत्र में वर्ष 2023 में ग्राम मेण्ड्रा (थाना बडग़ांव) एवं ग्राम हेथले (थाना दुर्गुकोंदल) में बीएसएफ का नवीन कैम्प स्थापित किया गया। अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्र में लगातार सुरक्षा प्रदाय कर विकास कार्य को गति प्रदाय किया जा रहा है, जिसमें महत्वपूर्ण कार्य है।

थाना आमाबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुसकाल से किसकोड़ो के मध्य 25.9 किलोमीटर, थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डृट्टा से चिलपरस के मध्य 3.8 किलोमीटरनिर्माण कार्य पूर्ण कराया गया।

थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कामतेड़़ा मेढक़ी नदी एवं थाना परतापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कटगांव वालेर नदी में उच्चस्तरीय पूल निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। जिससे कोयलीबेड़ा-पखांजूर की दूरी 105 कि.मी. से कम होकर 45 कि.मी. होने से आमजनो को आवागमन में सुविधा हो बढ़ी है।

शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 2023 में सन्नु माड़वी उर्फ शिवाजीपरतापुर एरिया कमेटी के प्लाटून नम्बर-05 के सेक्शन ‘ए’ का डिप्टी कमांडर ईनामी 3 लाख रुपये, चंदन दर्रो उर्फ जीवन उर्फ सागर बरगढ़, बलांगीर, महासमुन्द डिवीजन अंतर्गत महासमुन्द पीपीसीएम ईनामी 5 लाख रुपये,सहित कुल 6 नक्सलियों द्वारा आत्मसमपर्ण किया गया।

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल्वे लाईन परियोजना के तहत दिनांक 3 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से तोड़ोकी से रायपुर तक रेल परिचालन का शुभारंभ किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव एवं एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सिविक एक्शन प्रोग्राम आयेजित कर जिला बल ,सीएपीएफ बलों द्वारा ग्रामीण महिला, पुरूषों, स्कुली बच्चों को जरूरतों की सामग्री प्रदाय करने के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं व मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार जनता की समस्याओं का त्वरित निदान जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवक-युवतियों को शैक्षणिक भ्रमण करावाया जा रहा है। इसी प्रकार मोर मितान कांकेर पुलिस के तहत जिले के हाट-बाजारों में चलित थाना के माध्यम से ग्रामीणों को सामान्य अपराध के साथ साइबर अपराध की जानकारी, कॉलेज स्कुलों में यातायात संबंधी जानकारी एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है जिससे पुलिस/सुरक्षा बलों के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है एवं नक्सलियों के प्रति झुकाव कम हुआ है। ‘‘पूना वेष ‘‘नवा अंजोर’’के तहत् अंतागढ़ में नि:शुल्क पुस्तकालय एवं अध्ययन कक्ष प्रारंभ किया गया।

विभिन्न अपराधों के 18612 मामलों दर्ज हुए, 70 लाख का समंस शुल्क वसूले
भारतीय दण्ड विधान के अंतर्गत घटित अपराधों की जानकारी वर्ष 2022-2023 वर्शे 2023 में विभिन्न अपराधों के कुल  18612 प्रकरण हुए जिसमें समंस शुल्क के रूप में 6998600 वस्ूाल किया गया। वर्श में31 हत्या , 10 हत्या का प्रयास, 26 बलात्कार , 25 षीलभंग , 69 पास्को एक्ट, 9 दहेज प्रताडऩा, 38 अपहरण,1 डकैती, 2लूट, 40 नकबजनी, 64 चोरी, 201 सडक़ दुर्घटना, 13 एनडीपीएस एक्ट , 56 सट्टा, 95 जुआ एक्ट, और 426 आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज हुए थे जिन पर पुलिस ने नियमानुसा कार्रवाई की है।

सायबर सेल टीम कांकेर द्वारा जिले में 06 अलग अलग मामलों में आनॅ लाईन से हुये फ्रॉड की कुल 3,98,636/- रूपये प्रार्थियों के खाता में वापस कराया गया है एवं 2023 में सायबर सेल द्वारा ऑन लाईन फ्राड के 199 प्रकरणों में संदिग्ध खाताधारक के बैंक खाता को सीज कराकर 4783174/- रूपये को होल्ड कराया गया है।

52 गुम मोबाईल-सायबर सेल टीम कांकेर द्वारा वर्ष 2022-2023 के गुम हुए मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्र लगातार प्राप्त हो रहे थे। जिस पर विषेष अभियान चलाकर  सायबर सेल टीम द्वारा अलग- अलग स्थानों से 52 मोबाईल विभिन्न कंपनियों के जिसकी जुमला कीमती पांच लाख रूपये  बरामद किया गया है।

विशेष महिला टीम:-कांकेर जिले में विषेष महिला टीम एवं महिला कमांडो का गठन करते हुये महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है एवं उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सीसीटीव्ही कैमरा- शहर में बढ़ते अपराध की रोकथाम व अज्ञात आरोपियों तक पहुंचने हेतु कांकेर पुलिस द्वारा वर्ष 2023 में जिले के 15 बार्डर पाईंट पे सीसीटीव्ही कैमरा लगाया गया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news