कांकेर

तीन दिन भक्तिमय रहा गोविंदपुर
24-Jan-2024 9:01 PM
तीन दिन भक्तिमय रहा गोविंदपुर

अयोध्या प्रशिक्षित बालिकाओं ने किया मानस गान

कांकेर, 24 जनवरी। जिला मुख्यालय कांकेर के गोविंदपुर नगर में रामदरबार प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन 23 जनवरी को मानसगान हुआ। श्री हरि समिति अयोध्या प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित कांकेर अंचल की बालिकाओं ने इसकी प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समिति से दी गई जानकारी के अनुसार एकल अभियान श्री हरि सत्संग समिति अयोध्या प्रशिक्षण केंद्र से आए कुमारी अनिता मरकाम कांकेर कुमारी शांति मरकाम सरोना, कुमारी भारती कोर्राम चारामा, कुमारी रताय नेताम विश्रामपुरी व अन्य बालिकाओं ने संगीत मय मानसगान कर श्रोताओं का मन मोह लिया।  स्थानीय संकटमोचन मंदिर के समीप हुए आयोजन में आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचे थे। जिसमें महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। बालिकाओं द्वारा सुंदरकांड का सस्वर गान संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया गया। उसके पश्चात महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

इसके पूर्व श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमानजी की मूर्तियों की स्थापना के लिए 21 जनवरी से ही धार्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं। कलष यात्रा गंगा पूजा, मूर्तियों का मंदिर लाने स्वागत रैली वरूणदेव पूजा आदि कार्य संपन्न किया गया था। 22 जनवरी को विग्रह पूजा के पूर्व शीतला माता को न्यौेता दिया गया। उसके बाद मूर्तियों का  षोडश उपचार आदि पूजा के बाद प्राण प्रतिश्ठा व  भंडारा आदि का आयोजन हुआ। 

संध्या में विभिन्न रामायण मंडलियों द्वारा मानसगान किया गया। इसमें सम्मिलित मंडलियों को सम्मान निधि भी दी गई। इस तरह तीन दिनों तक गोविंदपुर में भगवा वस्त्रों में महिला पुरूश भक्ति भाव के साथ नजर आए। सभी घरों में बड़े-बड़ भगवा झंडे लगाए गए व दीवाली की तरह दीए जलाए और आतिशबाजी भी की गई।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news