जशपुर

जशपुर के मेधावी विद्यार्थियों ने पेरियार साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शैक्षणिक भ्रमण
06-Feb-2024 4:37 PM
जशपुर के मेधावी विद्यार्थियों ने पेरियार साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शैक्षणिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जशपुरनगर, 6 फरवरी।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा जशपुर जिले के 43 मेधावी विद्यार्थियों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का निशुल्क भ्रमण कराया जा रहा है। कल चेन्नई के पेरियार साइंस और टेक्नोलॉजी सेंटर का विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया।

 पेरियार साइंस और टेक्नोलॉजी सेंटर के ओसियन गैलरी जिसमें मरीन इकोलॉजी, सबमरीन वोल्कानो, ओसियन क्रस्ट, ओसियन फूड वेब, ज्वार भाटा, कोस्टल जोन मैनेजमेंट, विभिन्न मेटल और समुद्री पत्थरों का अवलोकन सम्मिलित रहा। ओसियन गैलरी के साथ डॉक्टर सोलोमन हार्ट गैलरी और ट्रांसपोर्ट गैलरी का अवलोकन भी बच्चों ने किया।

 साइंस सेंटर में एनर्जी कन्वर्जन, कंजर्वेशन व इलेक्ट्रिसिटी के मॉडल व मेकैनिज्म के साथ न्यूटन क्रैडल का अवलोकन भी उन्होंने किया। विद्यार्थियों ने साइंस ऑन स्पेयर में जाकर विज्ञान के साथ मनोरंजन की कई गतिविधियों हेड ओन प्लेटर, वैनिशिंग मिरर, इंफिनिटी वेल, इराज द फिगर, घोस्ट वॉक, जैसी कई आर्टिफिशियल इल्यूजन की गतिविधियों की।  विद्यार्थियों ने कहा इस प्रकार का यह हमारा पहला अनुभव है। अध्ययन के साथ इस प्रकार के मनोरंजन से वे बहुत उत्साहित और प्रफुल्लित रहे ।

विद्यार्थियों ने स्पेस सेंटर, न्यूक्लियर हाल की अवलोकन के साथ प्रागैतिहासिक वाइल्डलाइफ और ग्रीनरी पर बनी 3 डाइमेंशनल वीडियो शो भी देखा. अंत में इवोल्यूशन पार्क जाकर डायनासोर युग से लेकर मानव तक के इवोल्यूशन की  प्रदर्शनी  के साथ बिरला प्लैनेटेरियम में सभी ग्रहों उपग्रह तारों, उल्का पिंडों सहित गैलेक्सी की विस्तृत ऑडियो विजुअल आकर्षक शो देखा।

संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा प्रौद्योगिकी के मॉडल्स और उसके मैकेनिज्म को भौतिक रूप से समझने के अवसर उपलब्ध करा रहा यह एक्सपोजर विजिट उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए एक सीढ़ी के समान है जो भविष्य में कई संभावनाएं तलाश करने में मदद करेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news