दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर मुठभेड़, नक्सली ढेर
08-Feb-2024 1:11 PM
दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर मुठभेड़,  नक्सली ढेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

दंतेवाड़ा, 8 फरवरी। दंतेवाड़ा पुलिस को बुधवार को नक्सली उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता मिली। दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। जिसमें डीवीसीएम सदस्य मारा गया।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने मीडिया को जानकारी में बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस के संयुक्त दल को रवाना किया गया। जिसमें जिला आरक्षी बल, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ की यंग प्लाटून शामिल थे।

पुलिस का संयुक्त दल गोंदपल्ली इलाके की ओर रवाना हुआ था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे  पुलिस दल के नक्सलियों के समीप पहुंचते ही नक्सली दल की तरफ से गोलीबारी शुरू हुई। जिसका पुलिस ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

करीब आधा घंटा दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इसमें एक हार्डकोर नक्सली ढेर हो गया। मृतक नक्सली लीडर की पहचान चंद्रन्ना और सत्यम (50 वर्ष) के रूप में हुई। उक्त नक्सली लीडर जगरगुंडा एरिया कमेटी अंतर्गत जगरगुंडा डिवीजन केंद्रीय कमेटी सदस्य के रूप में कार्यरत था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news