जशपुर

नए एसपी शशि मोहन सिंह ने पदभार संभाला
09-Feb-2024 4:46 PM
नए एसपी शशि मोहन सिंह ने पदभार संभाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 9 फरवरी।
छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा 4 फरवरी को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में 8 फरवरी को जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (आईपीएस) द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) का पदभार ग्रहण किया गया। शशि मोहन सिंह इसके पूर्व सेनानी, 5 वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर एवं अतिरिक्त प्रभार पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के पद पर पदस्थ थे। शशि मोहन सिंह वर्ष 2012 बैच के भा.पु.से. अधिकारी हैं।   

शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों की उपस्थिति में जवानों के द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई, सलामी पश्चात् पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों/कर्मचारी से परिचय प्राप्त कर उनकी मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। 

अधिकारियों से अधीनस्थ थाना/चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए। उनके द्वारा बेसिक पुलिसिंग को पुख्ता करने और अपराधों की रोकथाम और निराकरण की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही फरियादियों की समस्या का त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क./ क्राईम)  चंद्रशेखर परमा, मुख्य लिपिक सेलेस्टीन बड़ा, रीडर मुकेश झा एवं अन्य कार्यालयीन अधि./कर्मचारी उपस्थित थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news