दन्तेवाड़ा

लापता बालक -बालिका मिले
14-Feb-2024 10:30 PM
लापता बालक -बालिका मिले

दंतेवाड़ा, 14 फरवरी। दंतेवाड़ा पुलिस को मानवीय मोर्चे पर सफलता मिली। दीगर प्रांत से से तीन लापता बच्चों को ढूंढकर लाया गया।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में जिले से लापता तीन बालिकाओं की खोजबीन की गई। इनमें थाना बचेली में पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध किया गया था। पीडि़त बालिका को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से बरामद किया गया।

इसी कड़ी में गीदम थाना अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में लापता बालिका को मध्य प्रदेश के दमोह से दस्तयाबी की गई। इसी कड़ी में थाना बारसूर में मामला पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस द्वारा छानबीन की गई। जिसमें बालक के पश्चिम बंगाल में मौजूदगी की जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस द्वारा पश्चिम बंगाल के कस्सामारी से बालक की दस्तयाबी की गई।  तीनों बच्चों के मिलने पर उनके परिजनों के चेहरे खिल उठे। पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत यह सफलता हासिल की गई।


अन्य पोस्ट