दन्तेवाड़ा

पुलिस पर हमले में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार
15-Feb-2024 8:45 PM
पुलिस पर हमले में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 15 फरवरी।
दंतेवाड़ा में पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो नक्सली को हिरासत में लिया गया।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231वीं वाहिनी और कमल पोस्ट का थाना बल, चलित जांच दल के माध्यम से कार्यरत था। इसी दौरान जगरगुंडा की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति आ रहे थे। उन्होंने पुलिस द्वारा जांच करते देखा। इसके उपरांत वे पुलिस से छिपने का प्रयास करने लगे। 

पहले से सतर्क जवानों ने दोनों व्यक्तियों को अपने कब्जे में लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें एक व्यक्ति की पहचान मंगलू पुनेम के रूप में हुई। मंगलू सुकमा जिला अंतर्गत जगरगुंडा थाना के गोंदपल्ली का निवासी है। वह गोंदपल्ली टीम मिलिशिया सदस्य के तौर पर नक्सली संगठन में कार्यरत था।

एक अन्य व्यक्ति की पहचान मंगू पुनेम के रूप में हुई। उक्त नक्सली सुकमा जिला अंतर्गत जगरगुंडा थाना के गोंदपल्ली का निवासी है। यह व्यक्ति गोंदपल्ली टीम मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय था। 

दोनों नक्सलियों ने पुलिस पर हमला करने आईईडी लगाया था। इसके फलस्वरुप किरंदुल थाना में दोनों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news