कांकेर

मोनिका बनीं नपं पखांजूर की अध्यक्ष, ली शपथ
17-Feb-2024 10:52 PM
 मोनिका बनीं नपं पखांजूर की अध्यक्ष, ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पखांजूर, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री मोनिका साहा अब नगर पंचायत पखांजूर की दूसरी महिला अध्यक्ष होंगी।

ज्ञात हो कि 19 जनवरी 2024 को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर पूर्व कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली को गिरा दिया गया था, उसके बाद 16 फरवरी को मोनिका साहा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।

बप्पा गांगुली जो असीम राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी है एवं उसके साथ नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद विकास पाल भी इस हत्याकांड में शामिल है।

स्व. असीम राय द्वारा नगर पंचायत पखांजूर के अविश्वास प्रस्ताव  का आवेदन एसडीएम पखांजूर को देने के बाद ही नगर पंचायत पखांजूर में सियासी हलचल मच गई थी और पूर्व अध्यक्ष बप्पा गांगुली अपने पद को बचाने के चक्कर में हत्या का षड्यंत्र रच ली।

स्व. असीम राय ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन एसडीम पखांजूर को देने के पश्चात ही उन्होंने मीडिया के सामने घोषित कर दिए थे कि मोनिका साहा इस बार की नगर पंचायत पखांजूर अध्यक्ष बनेगी।

शपथ ग्रहण के बाद मोनिका साहा ने मीडिया के साथ चर्चा करते हुए कहा कि सभी पार्षदों के साथ मिलकर एकजुट के साथ नगर पंचायत पखांजूर की विकास करेंगे एवं नगर पंचायत पखांजूर के सभी गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास एवं महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाना उनका प्रथम प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त पार्षद कापसी पखांजूर बांदे भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news