गरियाबंद
श्री राम लला के दर्शन कर लौटे भक्त
18-Feb-2024 2:26 PM
राजिम,18 फरवरी। भाजपा मंडल राजिम के विभिन्न ग्रामों से 18 लोग रामलला के दर्शन कर लौटे। सभी भक्तगण 14 फरवरी को रायपुर रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए निकले थे, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। आस्था स्पेशल ट्रेन में रायपुर संभाग के लगभग 1400 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए निकले थे। भाजपा मंडल राजिम के अध्यक्ष कमल सिन्हा ने अयोध्या से लौटने पर बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन को खास श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन के लिए ही प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के साथ निशुल्क भोजन व सारी व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से दी जा रही हैं। अयोध्या पहुंचते ही रेलवे स्टेशन में निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है।