बलौदा बाजार
अरुण साव- शिवरतन शर्मा का आभार जताया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा,18 फरवरी। सवा करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर की सीसी सडक़ों पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा का आभार जताया।
ज्ञात हो कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा गौरव पथ में डामरीकरण कार्य कराया जाने की मांग की जा रही थी।। वर्षों पूर्व गौरव पथ के निर्माण की आधारशिला विभिन्न मार्गों में रखी गई थी। प्रदेश के सभी मुख्य मार्गो व गौरव पथ में सीसी रोड का ही निर्माण किया गया था। विधानसभा चुनाव के पूर्व भी तात्कालिक विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा नगर की आंतरिक सडक़ों में डामरीकरण का कार्य कराया गया था लेकिन तब गौरव पथ का कार्य शेष रह गया था। नई सरकार आने के बाद भाटापारा नगर में अब यह बहु प्रतीक्षित कार्य होता दिखाई दे रहा है।
एक करोड़ 24 लाख 36000 की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर की सीसी सडक़ों पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।। डामरीकरण कार्य के निरीक्षण के लिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एवं अधिकारियों के साथ स्थानीय भाजपा नेता उपस्थित रहे व निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया कार्य की स्वीकृति होने पर भाजपा नेताओं ने लोक निर्माण मंत्री अरुण साव व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा का आभार व्यक्त किया जिनके सद् प्रयासों से क्षेत्र में भाजपा की सरकार आने के बाद तीव्र गति से विकास हो पा रहा है।