कांकेर

कांग्रेस के बैंक खातों को सील करने का विरोध
20-Feb-2024 11:26 AM
  कांग्रेस के बैंक खातों को सील करने का विरोध

पीएम-गृहमंत्री का पुतला बना तालाब में डुबाया

केशकाल, 19 फरवरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा काग्रेस के लीगल बैंक खातों को सील करने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं कोंडागांव जिला प्रभारी सूरज कश्यप के निर्देशानुसार रविवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिलकांत नाग के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केशकाल नगर के बांबी तालाब पहुंच कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  व गृहमंत्री अमित शाह का पुतला तालाब में डुबाया। साथ ही प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

  इस दौरान जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कपिलकांत नाग ने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। मोदी सरकार ने लोक साभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैक खातों पर तालाबंदी कर लोकतंत्र पर गहरा आघात किया है।  उन्होंने यह भी कहा कि बैंक खाते तो भाजपा के फ्रिज होने चाहिए, क्योंकि इन्होंने असंवैधनिक कॉरपेरेट बांड अपने खातों में डाल रखे हैं, जो कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार असंवैधानिक हैं।

 कपिल ने कहा कि हमारे खातों में कार्यकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन डोनेशन से जुटाया गया पैसा है। इसे इंकम टैक्स और मोदी सरकार कैसे फ्रिज कर सकती है। ऐसा लगता है देश में ‘वन पार्टी सिस्टम’ लाने का प्रयास किया जा रहा है। जैसा हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। भारत के लोकंत्रत की रक्षा के लिए हर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।

  इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीपाल कटारिया, रवि गोयल, वसीम मेमन, दुष्यंत राणा, हेमेश बघेल, नीलेश नेगी, जुनैद मेमन, ओम नानवानी, तरुण मरकाम, राहुल पांडेय, लक्ष्मी ध्रुव, सकलैन रजा एवं अल्फाज खान मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news