दन्तेवाड़ा
गुम बालक को परिजनों को सौंपा
20-Feb-2024 10:53 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 20 फरवरी। दंतेवाड़ा जिले की किरंदुल पुलिस ने गुम 5 वर्षीय बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने बताया कि किरंदुल निवासी विनोद सोनी का पांच वर्षीय बेटा जो स्थानीय स्कूल में एलकेजी में अध्यनरत था। स्कूल की छुट्टी होने के प्रांत भी घर नहीं पहुंचा। विनोद सोनी ने किरंदुल थाने में घटना की जानकारी दी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसके साथी चोलनार कैंप द्वारा खोजबीन आरंभ की गई। अंतत: बालक को समलवार में ढूंढ निकाला गया। इसके उपरांत उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।