बलौदा बाजार

रामलला के दर्शन कर लौटे रामभक्त
21-Feb-2024 2:12 PM
रामलला के दर्शन कर लौटे रामभक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 21 फरवरी। अयोध्या से भगवान राम के दर्शन कर लौटे राम भक्तों का रेलवे स्टेशन में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ.मोहन  बांधे पार्षद गोवर्धन डहरिया संजय सिंह ठाकुर एवं मोहम्मद हारून जैसन त सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया

उल्लेखनीय है कि भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से 72 राम भक्तों का जत्था अयोध्या में भगवान राम मंदिर के दर्शन करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष मनेद्र सिंह सोनी केजू राम बघेल धनीराम साहू डब्लू सिंह ठाकुर एवं जिला मंत्री महाबल बघेल के नेतृत्व में भाटापारा से गया था।

 मंडल अध्यक्ष मनेद्र सिंह  सोनी ने बताया कि प्रदेश विष्णु देव साय के सहयोग से  एवं रायपुर संभाग से संभाग प्रभारी मृत्युंजय दुबे के नेतृत्व में लगभग 1400 राम भक्तों का जत्था दर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गया था। रास्ते भर चाय नाश्ते, भोजन की व्यवस्था ट्रेन में की गई थी एवं अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या के विधायक एवं जिला भाजपा के अध्यक्ष स्वागत के लिए आए थे तथा बस से टेंट सिटी सुरक्षित ले जाया गया एवं दूसरे दिन बस से सभी कोरामलीला के मंदिर एवं सरयू नदी के दर्शन के लिए ले गए थे।

टेंट सिटी में भी भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी। वापसी में सम्मान पूर्वक रेलवे स्टेशन छोडऩे भी आए थे। एक साथ 1400 राम भक्तों के साथ आते जाते  सभी भजन कीर्तन से पूरे ट्रेन में ही वातावरण राम मय हो गया था।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news