बलौदा बाजार

आम चुनाव: इंटक की बैठक 22 को
21-Feb-2024 3:05 PM
आम चुनाव: इंटक की बैठक 22 को

भाटापारा, 21 फरवरी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश इंटक कांग्रेस की बैठक 22 फरवरी को सिमगा समुदाईक भवन में आयोजित होगी। उक्त बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी एवं किसान मजदूर भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी रोहित विश्नोई भी बैठक में प्रदेश संगठन के निर्देशों व चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने इस कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की है, जिसकी तैयारियों हेतु संगठन के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी उन्होंने सौपेंगी है। उक्त कार्यक्रम में मोदी सरकार की गारंटी पर भाजपा सरकार की वायदा खिलाफ, मजदूरों किसानों व ग्रामीणों हेतु संचालित योजनाओं को बंद करने के निर्णय और उससे नुकसान साहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रणनीति बनाई जानी है।

जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेत्युत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा हाल ही में छत्तीसगढ़ से गुजरी है।

इस दौरान जनसामान्य की प्रतिक्रिया ने कांग्रेस का उत्साह और बढ़ाया है। उन्होंने मजदूर किसान के संदर्भ में कई बाते कहीं हैं। उन्होंने स्वामिनाथन कमीशन के आधार पर समर्थन मूल्य देने की घोषणा भी की है जिसके लिए किसानों दशकों से संघर्ष कर रहे है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इन्हीं विषयों पर संगठन आपसी चर्चा करेगा और रणनीति तैयार करेगा। ब्लॉक जिला प्रदेश मीडिया प्रभारी के सभी पदाधिकारी उक्त बैठक में उपस्तिथि का आग्रह किया है प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news