बलौदा बाजार
आचार्य विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा आयोजित
23-Feb-2024 2:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भाटापारा, 23 फरवरी। पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ब्रम्हलीन होने का समाचार सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए अपूर्णीय क्षति है। ब्रह्मलीन महाराज जी ज्ञान, त्याग, तपस्या और तपोबल का सागर रहे हैं। मानव कल्याण व चेतना जागृति में आपका योगदान युग युगांतर तक हमारे हृदय में, हमारी आस्थाओं में और हमारे जीवनपथ पर शाश्वत रहेंगे। पूज्य आचार्य जी महाराज ने सिर्फ अपना देह का त्याग किया हैं उनके विचार युगों-युगों तक मानव जति को मार्गदर्शित करते रहेंगे। भाटापारा विधानसभा अंतर्गत नगर के माहेश्वरी भवन में जैन समाज द्वारा आयोजित पूज्य श्री विद्यासागर जी महाराज की विनयांजलि सभा में शामिल होकर अपने भाव प्रकट किया। इस अवसर पर सामाजिक गण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। भगवान के श्री चरणों में बारंबार नमोस्तु नमोस्तु नमोस्तु..
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे