गरियाबंद

राममंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम को धन्यवाद प्रस्ताव
23-Feb-2024 3:51 PM
राममंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा को  लेकर पीएम को धन्यवाद प्रस्ताव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 23 फरवरी।
रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पूरे देश भर में जश्न का माहौल है। देश के कोने-कोने से रामलाल के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। पांच सौ साल के अंतराल के बाद भगवान श्री राम लाल की श्री राम जी के बाल रूप प्रतिमा की स्थापना 22 जनवरी 2024 को कर नया इतिहास रचने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हम बधाई देते हैं। 

161 साल तक न्यायालय में मुकदमा चलने के बाद उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद यूपी के अयोध्या धाम में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण हुआ। इस सदी की यह सबसे बड़ी कामयाबी है, जिसके कारण इतने सालों के बाद हमारा गौरव लौटा है। 

यह मंदिर केवल सामाजिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को ही मजबूत नहीं करेगा बल्कि पर्यटन क्षेत्र को भी इसमें बहुत बढ़त मिलेगी, यह मंदिर दुनिया का सबसे विशाल और खूबसूरत मंदिर है। राम मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद प्रस्ताव सभी शक्ति केंद्र से कम से कम दो गणमान्य नागरिकों एवं सभी नगरी निकायों ओर सोसाइटियों से सभी स्थानीय निकायों से सभी पद्मश्री पद्मभूषण  प्राप्त विभूतियों को धन्यवाद प्रस्ताव पीएमओ के मेल पर अभिलंब भेजना चाहिए। 

भाजपा मंडल मैनपुर के सभी 42 बूथ व आश्रित गांव में दीवार लेखन अभियान चलाया जा रहा है। लेखन अभियान में नारा: एक बार फिर मोदी सरकार और एक कमल फूल का चित्र बनाया जा रहा है। इस अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा भाजपा महामंत्री दिलीप साहू मनोहर बघेल भाजपा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप घनश्याम मरकाम तुलसी राठौर मोहन कुशवाह द्वारा लेखन कार्य  किया जा रहा है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news