रायपुर

इंडिया गठबंधन में सीटों के तालमेल से बीजेपी परेशान
23-Feb-2024 9:34 PM
इंडिया गठबंधन में सीटों के तालमेल से बीजेपी परेशान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय  में आयोजित पत्रकार वार्ता में  कहा है कि इंडिया गठबंधन में सीटों के समझौता होने से भारतीय जनता पार्टी में गम का माहौल है। इंडिया गठबंधन में लड़ाई होने, नीतीश कुमार को तोडऩे, महाराष्ट्र में सरकार गिराने, के बाद जो बीजेपी बहुत प्रसन्न थी, अब दुखी नजर आ रही है। इसीलिए अरविंद केजरीवाल को ईडी मामले में फंसाकर गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है।

प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि केंद्र की मोदी सरकार आप पार्टी व केजरीवाल से बहुत परेशान है। मोदी कि केंद्र सरकार भगवा वाशिंग पाउडर से धोकर दूसरी राजनीतिक दलों के आरोपी,भ्रष्टाचारी जेल में बंद लोगों को पार्टी में शामिल कर उसे ईमानदारी का प्रमाण पत्र देकर पदों से नवाजा जा रहा है। दूसरी ओर दिल्ली और चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की गई। न्यायपालिका को साधुवाद है, जिन्होंने दिल्ली और चंडीगढ़ में लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण से बचा लिया। अब इंडिया गठबंधन के मजबूती से भारतीय जनता पार्टी व केंद्र सरकार परेशान है।  अरविंद केजरीवाल की नैतिक जीत है कि न्यायालय ने उन्हें व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी है। दूसरी ओर 16 मार्च को पुन सुनवाई है। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के खिलाफ कोई भी दमनात्मक कार्यवाही हुआ। ईडी, सीबीआई के कंधे में बंदूक रखकर भाजपा का साथ देने का साजिश किया जावेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news