महासमुन्द

गांजा संग यूपी का एक बंदी
24-Feb-2024 2:16 PM
गांजा संग यूपी का एक बंदी

महासमुंद, 24 फरवरी। महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने उत्तरप्रदेश के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 किलो गांजा कीमती 1 लाख, 60 हजार रुपए बरामद किया है।

बताया गया है कि विवेचना दौरान शहर भ्रमण आरोपी पता तलाश करते हुए बस स्टैण्ड बसना जाने पर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर के एक व्यक्ति अपने पास में रखे एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी को हाथ में पकडक़र बस स्टैण्ड के पीछे की ओर जाते दिखा। उसकी हरकत संदिग्ध प्रतीत होने से पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

पूछने पर आरोपी ने अपना नाम आकाश निषाद निवासी उत्तरप्रदेश बताया। संदेही के कब्जे में रखे एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में रखा सफेद एवं हरा रंग के प्लास्टिक पैकेटों को भूरा रंग के प्लास्टिक टेप से टेपिंग किया गया कुल 8 पैकेट मिला। जिसमें 8 किलो ग्राम बजनी गांजा मिला। तलाशी में एक मोबाइल फोन कीमती 5 हजार रुपए गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी के बाद सूचना उसके परिजनों को दी गई।

 


अन्य पोस्ट