महासमुन्द

ओडि़शा से महाराष्ट्र की ओर गांजा ले जाते 2 बंदी
24-Feb-2024 3:21 PM
ओडि़शा से महाराष्ट्र की ओर गांजा ले जाते 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 फरवरी। महासमुंद जिले की थाना सिंघोड़ा पुलिस ने 30 किलोग्राम गांजा के साथ दो मोटरसायकल में दो अंतरराज्यीय तस्करों को  गिरफ्तार किया है।

थाना सिंघोड़ा पुलिस को 23 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से गांजे की खेप आनेवाली है। जिस पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग जारी रखा। इसी दौरान ओडि़शा से मुखबिर के बताये हुलिए से मिलती एक काले रंग की  बुलेट एवं एक नीला रंग की मोटर सायकल आई। मोटर साइकिल बगैर नंबर की थी। उक्त वाहनों को रोका गया। दोनों मोटर सायकल चालकों अपने पीछे एक-एक पिठ्ठू बैग रखे थे।

जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गांजा है। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना अपना नाम अनिल भोर (23) देवसडे अहमदनगर महाराष्ट्र तथा प्रशांत अथनी (27) फेलचाल थाना अहमदनगर महाराष्ट्र बताया।

दोनों पिठ्ठू बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 30 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों ने उक्त गांजा को बलांगीर ओडिशा से महासमुंद के रास्ते महाराष्ट्र ले जाना स्वीकार किया।

आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई कर आरोपियों से 30किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news