रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी। राजधानी के एक प्रोफेसनल फोटो-वीडियों ग्राफर से मारपीट और लूट हो गई। शहर के खनिज नगर में वीडियों शुट करने बुलाकर दिन भर काम कराया फिर अगले दिन का एडवांस मांगने पर प्रकाश विश्वास, प्रेम विश्वास और उसके साथी ने मारपीट कर कैमरा लूट लिया।
पुलिस के मुताबिक दुर्गेश ठाकुर ने तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रेम नगर बुढिय़ारी में रहता है। और फोटो-वीडियोंग्राफी का व्यवसाय करता है। दो दिन पहले उसके पास खनिज नगर तेलीबांधा से किसी व्यक्ति का फोन आया। जिसमें उसने 22 फरवरी को वीडियों सुटिंग का आर्डर दिया था। जिस पर दुर्गेश शुक्रवार को प्रकाश विश्वास के बताए स्थान पर पहुंचा। जहां पर आरोपियों ने उससे 4 घंटे का वीडियों शुट करवाया। और शाम को 24 और 26 के लिए काम बताया। जिसपर दुर्गेश ने एडवांस की मांग की तो प्रकाश, पे्रम विश्वास भडक़ गए और काम क्यों नहीं करेगा। एडवांस नहीं मिलेगा कहकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसके पास से 42 हजार का वीडियों कैमरे को लूट लिया।
इसकी शिकायत दुर्गेश ने थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकाश विश्वास, प्रेम विश्वास और उसके साथी के खिलाफ 394, 294 का अपराध दर्ज किया है। उसके बताए गए मोबाइल नम्बर और स्थान के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।