महासमुन्द

सरायपाली में विश्व चिंतन दिवस
24-Feb-2024 5:48 PM
सरायपाली में विश्व चिंतन दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 फरवरी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ महासमुंद अंतर्गत स्थानीय संघ सरायपाली ने 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय संघ अध्यक्ष अमृतलाल पटेल थे। अध्यक्षता स्थानीय संघ संरक्षक प्रदीप गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय संघ उपाध्यक्ष महेन्द्र बाघ तथा बीईओ एवं पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट प्रकाशचंद्र मांझी उपस्थित थे।

स्थानीय संघ संयुक्त सचिव सविता साहू, जिला प्रतिनिधि गाइडर विलास बाघ एवं जिला प्रतिनिधि स्काउटर किशोर कुमार पटेल, सहायक ग्रेड दो निरंजन कुमार कोसरिया, रोवर लीडर सुरेन्द्र प्रधान, रेंजर लीडर फैमिदा तबस्सुम, रोवर दुष्यंत कुमार साहू, रेंजर द्वय हतनीषा नायक, सबिना बानो आदि के साथ स्काउटर, गाइडर, स्काउट, गाइड, रोवर्स, रेंजर्स की भी सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वर्दीधारी स्काउटर, गाइडर ने स्कार्फ  लगाकर किया। विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर लार्ड बेडेन पॉवेल एवं लेडी बेडेन पॉवेल के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजन के बाद स्काउट मास्टर चक्रधर प्रसाद डडसेना की अगुवाई में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित किया गया। स्थानीय संघ सचिव हेमन्त चौधरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन एचडब्ल्यूबी स्काउट मास्टर यशवंत कुमार चौधरी ने किया।

मुख्य अतिथि श्री पटेल ने विश्व चिंतन दिवस पर अपने उद्बोधन में अधिकार से अधिक कर्तव्य निर्वहन की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए चिंतन को जरूरी बताया और स्काउटिंग के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए एक साथ मिलकर योजनाबद्ध कार्य व्यवहार करने बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री गुप्ता ने स्काउटिंग में नियमित कार्यक्रम करने एवं सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

और स्काउटिंग के संस्थापक लार्ड बेडेन पॉवेल एवं लेडी बेडेन पॉवेल के कार्यों की ला सराहना करते हुए उसे अनुकरणीय बताया।

विशिष्ट अतिथि श्री बाघ ने आत्मावलोकन को स्वयं के साथ-साथ राष्ट्र विकास में आवश्यक बताया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली श्री मांझी ने कहा कि क्या हम अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का शत प्रतिशत निर्वहन कर पा रहे हैं। इसका मनन, चिंतन, आत्म आंकलन स्वयं को करना चाहिए और हमें अपने कार्य व्यवहार में सकारात्मक अपेक्षित बदलाव लाना चाहिए।

उन्होंने विकासखंड में स्काउटिंग को एक नया आयाम देने हरसंभव प्रयास करने, पूर्ण सहयोग देने संकल्पित होने की बात कही। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास एवं साहसिक गतिविधि प्रोग्राम पचमढ़ी, मध्यप्रदेश में सफलतापूर्वक शामिल होने वाले रेंजर लीडर फैमिदा तबस्सुम एवं रोवर दुष्यंत कुमार साहू का सम्मान किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news