राजनांदगांव

समाज अध्यक्ष पर दो सगे भाईयों ने रैली में किया कातिलाना हमला
25-Feb-2024 12:51 PM
समाज अध्यक्ष पर दो सगे भाईयों ने रैली में किया कातिलाना हमला

 रविदास जयंती रैली में एक और युवक पर हमला  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 फरवरी।
संत रविदास की जयंती के अवसर पर शनिवार को निकली सामाजिक रैली में दो सगे भाईयों ने समाज के अध्यक्ष पर कातिलाना हमला कर दिया। वहीं आरोपियों भाईयों में एक घटना में घायल हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक रविदास जयंती के मौके पर समाज द्वारा दोपहर लगभग 2.30 बजे ममता नगर के रास्ते एक रैली निकाली गई थी। इस दौरान करण जगने नामक युवक को डंडा घुमाते देखकर अध्यक्ष महेश महोबे ने दूसरों को चोंट लगने की आशंका के चलते मना किया। आरोपी युवक को यह बात नागवार गुजरी कि अध्यक्ष ने रैली के दौरान डंडा लहराने से मना किया। डंडा घुमाने के दौरान रैली में मौजूद शैलेष टांडेकर नामक युवक के सिर में चोंट पहुंची। उसकी इस हरकत से अध्यक्ष समेत समाज के लोगों ने फटकार लगाई। गुस्से में आकर करण जगने देख  लूंगा की धमकी देकर चला गया और थोड़ी देर बाद अपने भाई अजय जगने को लेकर पहुंचा और सीधे अध्यक्ष पर हमला कर दिया।

आरोपी भाईयों ने अध्यक्ष के पेट में चाकू घोप दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया गया कि जोरदार चाकू की चोंट लगने से घायल युवक की अतडिय़ां पेट से बाहर आ गई। रैली के दौरान चाकूबाजी की घटना सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची।
कोतवाली प्रभारी एमन साहू ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे आरोपी का उपचार चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

हथियार लहराते युवक गिरफ्तार
शहर के इंदिरा नगर क्षेत्र में एक युवक को धारदार हथियार लहराते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बसंतपुर पुलिस ने आसिफ खान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी एक लोहे का धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि वह आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार हथियार भी जब्त किया है।  
——————————-

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news