गरियाबंद

संकल्प शिविर में पूर्व कृषि मंत्री ने बांटे रसोई गैस सिलेंडर
25-Feb-2024 7:26 PM
संकल्प शिविर में पूर्व कृषि मंत्री ने बांटे रसोई गैस सिलेंडर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा चलाई जा रही है।

छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 34427 करोड़ की 10 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया इनमें 18897 करोड़ रुपए लागत वाली जो परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15530 करोड़ की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा के विकासखंड मैनपुर के वन विभाग मैदान में विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ का विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व विधायक डमरू उधर पुजारी ने की। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वह बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे, अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बडिय़ों की जांच का आदेश दे दिया गया है।

महतारी बंधन योजना से लाखों महिलाओं को लाभ होगा। इस साल धान बेचने वाले किसानों की अंतर राशि भी बजट में पास हो गई है, जिसे अति शीघ्र किसानों के खाते में डाल दिया जाएगा मोदी की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया और केंद्र सरकार की योजनाओं को रोक कर रखा, अब हमारी सरकार आने पर सुशासन स्थापित करते हुए नागरिकों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएंगे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि गरीबों युवाओं महिलाओं के सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत बघेल ने एवं आभार प्रदर्शन आदिवासी सहायक आयुक्त नवीन भगत ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू अजय रोहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा भाजपा मंडल गोहरा पदर गुरु नारायण तिवारी जनपद अध्यक्ष नूरमती मांझी अनिल चंद्राकर भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, रेंजर संजीत मरकाम अमर सिंह ठाकुर एडिशनल सीईओ नागवंशी कृषि अधिकारी भावेश शांडिल्य बिजली अधिकारी संजीव बंजारे, महिला बाल विकास अधिकारी पीआर ठाकुर सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news