राजनांदगांव

आत्महत्या के लिए उकसाने यूपी-एमपी से आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
26-Feb-2024 1:30 PM
आत्महत्या के लिए उकसाने यूपी-एमपी से आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

 घुमका के युवक को अश्लील वीडियो वायरल करने की देते थे धमकी 

राजनांदगांव, 26 फरवरी। घुमका क्षेत्र के एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक को अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी आरोपियों द्वारा दी जारही थी। जिससे वह मानसिक रूप से दबाव में थे। आरोपी युवक से रुपए की भी मांग कर रहे थे। इससे परेशान होकर युवक ने खुदकुशी का बड़ा कदम उठाया।

मिली जानकारी के मुताबिक घुमका क्षेत्र के एक गांव का २६ वर्षीय युवक ९ फरवरी से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। गुम होने के तीन दिन बाद १२ फरवरी को गोपालपुर के एक खेत में युवक का शव मिला। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक का मोबाइल का रिकार्ड खंगाला। जिसमें उसके अंतिम बार अज्ञात नंबरों पर २ हजार रुपए फोन-पे के माध्यम से ट्रांसफर का उल्लेख सामने आया। पुलिस ने धीरे-धीरे मामले को एक्सटार्शन के एंगल से जोड़ा।

पुलिस को उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ लोगों का मृतक के मोबाइल में नंबर मिला। इस तरह पुलिस ने आरोपियों तक मृतक के संबंध का रिकार्ड खंगालते खोजबीन की। जिसमें युवक को अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपए की मांग करने की भी जानकारी मिली। इस आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की तंवर, अनीस खान, इरशाद खान को राजस्थान-हरियाणा की सीमा क्षेत्र भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। वहीं विवेक निर्मेस को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार। फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले आरोपी विवेक अहिरवार और विजेन्द्र यादव को मध्यप्रदेश के अशोक नगर से गिरफ्तार किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news