राजनांदगांव

फिरोज के आतिथ्य में हुआ अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच
26-Feb-2024 1:58 PM
फिरोज के आतिथ्य में हुआ अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच

साढ़े 19 हजार दर्शक बने मैच के साक्षी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 फरवरी।
एफ आईएच प्रो-लीग अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन विश्व के सबसे बड़े दर्शक क्षमता बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम राउरकेला में किया गया। उक्त प्रतियोगिता का प्रथम मैच स्पेन एवं आयारलैंड के मध्य खेला गया। 

इस अवसर पर हॉकी इंडिया के जॉइन्ट सेक्रेटरी एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज  अंसारी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते अपनी शुभकामनाएं दी। ओलंपिक पदक विजेता स्पेन की टीम ने आयारलैंड की टीम को 7-0 से पाराजित किया। 

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्पेन के स्पेनर्ड अलवारों इगलासिस को प्रदान किया गया। राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम मे शनिवार को खेले गए मैच में 19600 दर्शक उपस्थित रहे। इस अवसर पर फिरोज अंसारी के साथ हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पीटर तिर्की उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news