गरियाबंद

रंग-सरोवर व रंग-तरंग लोककला मंच में झूमे दर्शक
27-Feb-2024 3:50 PM
रंग-सरोवर व रंग-तरंग लोककला मंच में झूमे दर्शक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 27 फरवरी।
राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर तीसरे दिवस भूपेन्द्र साहू के रंग सरोवर कार्यक्रम की प्रस्तुति में दर्शक जमकर झूम। मंच पर कार्यक्रम की शुरूआत पद्मश्री उषा बारले ने पंडवानी गायन से की। सृजन लोककला मंच तिहार के विजय चन्द्राकर की टीम ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति से परिपूर्ण मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति दी। 

कार्यक्रम के अगली कड़ी में इंडियन रोलर बैंड ने एक नया आभा दिखाने का प्रयास किया। जिसमें गाने के साथ म्यूजिक धुन बहुत ही आनंदित किया। सांसो की माला से सुमिरौ मै सिया राम..... ने राममय माहौल बना दिया। 

रंग-तरंग लोककला मंच सुश्री तारा साहू और उनकी टीम द्वारा एक से बढक़र एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। देवा म देव ते.... ओम नम: शिवाय.... जैसे गीतों में भक्तिमय माहौल बना दिया। माता कर्मा की वन्दना... तोर-मोर किरिया की बेहतरीन प्रस्तुति दी। 

मंच पर स्वरागिनी डांस गु्रप रतनपुर से आये थर्ड जेंडर द्वारा 21 मिनट फिल्मी गीतों की नॉन स्टाप प्रस्तति दी। कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय भूपेन्द्र साहू ‘‘रंग सरोवर’’ के कलाकारों की प्रस्तुति रही। रंग सरोवर की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न त्यौहारों से जुड़ी गीत की प्रस्तुति दी। 

इसी के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और लोक परंपरा की मनोरम प्रस्तुति देकर दर्शकों को जमकर झूमाया। कार्यक्रम को देखने दर्शकों की खचाखच भीड़ थी। कलाकारों का सम्मान नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, रमेश पहाडिय़ा, एसपी भोजराम पटेल, छाया राही, पूर्णिमा चन्द्राकर, साधना सरोज, धनमती साहू आदि ने गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का निरंजन साहू द्वारा किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news