सरगुजा

सस्ते दर पर बाइक दिलाने का झांसा दे ठगी, 3 गिरफ्तार
27-Feb-2024 8:51 PM
सस्ते दर पर बाइक दिलाने का झांसा दे ठगी, 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 27 फरवरी।
सस्ते दर पर मोटरसायकल दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में बतौली पुलिस ने 3 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बचु यादव ने थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में प्रार्थी को मोटरसायकल क्रय करना था जिसकी जानकारी यशवंत यादव को प्राप्त हुई थी। यशवंत यादव ने प्रार्थी को ग्राम महनई आकर बताया कि उसकी एक कम्पनी मे जानपहचान हैं जहा मोटरसायकल 25 फीसदी सस्ते दर पर मिल जएगा।

प्रार्थी को सस्ते मोटरसायकल का झांसा देकर बतौली स्थित अंकन बजाज शो रूम ले जाकर अन्य आरोपियों से मिलकर 2 मोटरसायकल के लिए लगभग 45000/- नगद एवं अलग अलग किश्तों में कुल 1,10000/- रुपये लिया गया। बाद में प्रार्थी कों इंडसइंड बैंक से लोन का किस्त पेमेंट करने हेतु मैसेज आने पर यशवंत यादव एवं अन्य आरोपियों से सम्पर्क किया गया,जो किसी प्रकार की जानकारी नहीं दिए बाद मे पता करने पर जानकारी प्राप्त हुआ कि यशवंत यादव एवं अन्य आरोपियों द्वारा 60000/- रूपये में 2 मोटरसायकल फाइनेंस कर   बाकी बचे 50000/- रुपये की धोखाधड़ी  कर ठगी किये हैं। प्रार्थी को इंडसइंड बैंक में खाता खुलने एवं लोन की जानकारी प्रदान नही की गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों का पता तलाश कर पकडक़र पूछताछ  की। आरोपियों द्वारा अपना नाम दशरथ यादव,  विपिन जायसवाल होना बताया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर ठगी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी यशवंत यादव  बलरामपुर को प्रकरण मे माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम ज़मानत प्राप्त हुआ था। प्रकरण में उक्त आरोपी की भी गिरफ़्तारी की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news