रायपुर

लोकतंत्र सेनानी संघ ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
28-Feb-2024 8:07 PM
 लोकतंत्र सेनानी संघ ने मुख्यमंत्री  का किया आभार व्यक्त

रायपुर, 28 फरवरी। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने,प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी,प्रदेश प्रभारी द्वारिका जायसवाल,किशोर टाटीबंध वाले,सुहास देशपांडे,दत्ता त्रिपुरवार तथा संतोष शर्मा ने कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में मीसा बंदियों की सम्मान निधि पूर्वानुसार प्रारंभ करने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने सत्ता में आते ही वर्ष 2019 से यह सम्मान छीन कर तानाशाही सरकार को जगजाहिर किया था,इसी तानाशाही के चलते भूपेश की लोकतंत्र की हत्यारी सरकार ने उच्च न्यायालय बिलासपुर के मीसा बंदियों के पक्ष में दिए आदेशों का पालन न कर उन्हें रद्दी की टोकरी में अपनी हठधर्मिता के चलते फेंक दिया था।उपासने ने कहा यही कारण है प्रदेश के मीसा बंदियों के श्राप से भूपेश सरकार का पतन हो भाजपा सरकार बनी,उपासने ने यह भी कहा की अब लोकसभा में भी प्रदेश में मीसा बंदियों के आशीर्वाद से ग्यारह सीटों पर भाजपा की विजय तथा कांग्रेस की पराजय सुनिश्चित है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news