रायपुर

विकसित भारत संकल्प पत्र लॉन्च करेगी भाजपा
28-Feb-2024 8:10 PM
विकसित भारत संकल्प पत्र लॉन्च करेगी भाजपा

प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 फरवरी। आम चुनाव की तैयारी के मद्देनजर भाजपा के सभी प्रकोष्ठ संयोजकों की बैठक ठाकरे परिसर में आहूत की गई। बैठक में प्रदेश  अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक उपस्थित रहे।

पार्टी शाम पांच बजे विकसित भारत संकल्प पत्र, मोदी की गारंटी लॉन्च करेगी।

साथ ही आज विधिवत रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  रथ को रवाना करेंगे।  इस  कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंहदेव  उपमुख्यमंत्री अरुण साव,  विजय शर्मा एवं समिति के संयोजक   राम विचार नेताम,  ओपी चौधरी, प्रेम प्रकाश पांडे मौजूद रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news