कोण्डागांव

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हर घर गुब्बारा का आयोजन
28-Feb-2024 9:20 PM
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हर घर गुब्बारा का आयोजन

बच्चों ने उत्साह पूर्वक लिया हिस्सा
कोंडागांव, 28 फरवरी।
छत्तीसगढ़ शासन समग्र शिक्षा के आदेशानुसार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फऱवरी बच्चों में नवाचार, व खिलौना आधारित विज्ञान शिक्षा के प्रति रुचि जाग्रत करने  के उद्देश्य से हर घर गुब्बारा का आयोजन किया गया। जहाँ बच्चों ने गुब्बारे के माध्यम से न्यूटन के गति के नियम को समझा व गुब्बारा कार का प्रदर्शन किया।

प्रधान पाठक मधु तिवारी ने गुब्बारा कार की अवधारणा से बच्चों को परिचित कराया। बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गुब्बारा कार का निर्माण कर चलाया। साथ ही भारत रत्न महान वैज्ञानिक डॉ. सी वी रमन की जीवनी से बच्चों को परिचित कराया। जिन्हें 1930 में उनकी खोज रमन प्रभाव के लिए भौतिकी का नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया। बच्चों ने भी सभी गतिविधियों में। उत्साह पूर्वक भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news