महासमुन्द

बच्चों को एक्सपर्ट ने समझाई जीएसटी की बारीकियां
29-Feb-2024 3:03 PM
बच्चों को एक्सपर्ट  ने समझाई जीएसटी  की बारीकियां

महासमुंद,29 फरवरी। शासकीय माता कर्मा गल्र्स कॉलेज मचेवा में वाणिज्य संकाय के द्वारा छात्रों में शैक्षणिक ज्ञान संवर्धन व गुणवत्ता विकास के संबंध में जीएसटी वस्तु व सेवा कर विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया।

प्राचार्य डॉ.एसबी कुमार के मार्गदर्शन व वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में किया गया। इसमें गुप्तेश नामदेव ने वस्तु व सेवा कर अधिनियम से संबंधित जानकारी दी। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेंशन के माध्यम से समझाया और बताया कि कहा कि कर संरचना के क्षेत्र में वस्तु एवं सेवाकर देश की वित्तीय प्रणाली में एक महत्वपूर्ण क्रांतिकारी परिवर्तन हैए जिसने देश की आर्थिक विकास को गति दी है। वस्तु व सेवाकर लागू करने के प्रयासों से लेकर उसे लागू करने के क्रम में आने वाली गतिविधियों की जानकारी छात्रों के साथ साझा की। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन वाणिज्य विभाग ने की। 
 


अन्य पोस्ट