रायपुर

कांग्रेस का आईएनसी साथी.कॉम अभियान शुरू
29-Feb-2024 7:14 PM
कांग्रेस का आईएनसी साथी.कॉम अभियान शुरू

चार ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 फरवरी। देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ में भी पूर्व विधायकों, जनपद नेताओं के टूटकर अपने समर्थकों के साथ  भाजपा प्रवेश के इस दौर में कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को जोडऩे का अभियान शुरू किया है। पार्टी ने आईएनसी साथी .कॉम गूगल लिंक के जरिए यह अभियान लांच किया है। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह ने सभी जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारियों के नाम पत्र जारी कर अभियान शुरू करने कहा है। इसके लिए लिंक में जाकर अपना नाम वाट्सएप मोबाइल नंबर, राज्य, लोकसभा, विधानसभा अपना बूथ नंबर, और वोटर कार्ड नंबर लोड करना होगा। इसके बाद ओटीपी आएगा उसे भरने के बाद पंजीयन पूर्ण होगा। गैदू ने कहा पंजीयन पश्चात स्क्रीन शार्ट लेकर पीसीसी को भेजना होगा।

इधर दीपक बैज ने आज संगठन में कुछ नियुक्तियां की है। शेखर वर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घूमका का कार्यकारी अध्यक्ष, उग्रसेन साहू को  सरिया, माड़वी देवा को दोरनापाल, विजयराज सिंह चौहान को डोंगरगढ़ नगर का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news