बस्तर
जगदलपुर, 29 फरवरी। शहर के धरमपुरा मार्ग स्थित अशोका पार्क में रहने वाले इंजीनियर के घर में गुरुवार की शाम को अचानक से आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ ही फायर बिग्रेड को भी सूचना दी। आग को फैलते देख एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आसपास के लोगों ने बताया कि अशोका पार्क में रहने वाले ओम प्रकाश साहू जो कि पीएमजेएसवाय इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे, साथ ही उनकी पत्नी भी उसी कार्यालय में पदस्थ हैं। गुरुवार की सुबह भी रोजाना की तरह घर में ताला लगाकर अपने ऑफिस चले गए थे, शाम को ऑफिस में थे, उसी दौरान आसपास के लोगों ने फोन में सूचना दी कि घर में आग लग गया है।
सूचना मिलते ही अपने घर पर पहुँचे, तब तक घर में आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने 8 बजे तक नहीं बताया जा सका है कि कितने का नुकसान हुआ है।