दुर्ग
भिलाई नगर, 2 मार्च। राज्य शासन द्वारा किये गये स्थानांतरण के पश्चात अजय त्रिपाठी को मंत्रालय नया रायपुर एवं दशरथ सिंह राजपूत को भिलाई-चरौदा निगम का कमिश्नर (आयुक्त) बनाया गया है। निगम महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चन्द्राकर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर नए कमिश्नर का स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व कमिश्नर अजय त्रिपाठी को भी पुष्प गुच्छ भेंटकर बिदाई दी गई।
इस अवसर पर निगम में नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि विपिन चन्द्राकर, पार्षद तुलसी ध्रुव सहित निगम के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, उप अभियंता डी के. पाण्डेय, उप अभियंता प्रशांत शुक्ला, उप अभियंता हेमंत साहू, सहा. राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे, सहा. स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव, सहा. अभियंत विक्टर वर्मा, सहा. अभियंता मुकेश रात्रे, सहा. अभियंता, मुकेश चन्द्राकर, किसलय साहू, जनसंपर्क अधिकारी विकास त्रिपाठी आधि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।