कोण्डागांव

500 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान- भाजपा
02-Mar-2024 9:26 PM
500 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान- भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 2 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ  छत्तीसगढ़ में की गई  है। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार (26 फरवरी) को इस अभियान की शुरूआत राष्ट्रीय स्तर पर की है। उक्त जानकारी केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम व भाजपा  जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के माध्यम से आम लोगों से सुझाव एकत्रित करने के इस अभियान के तहत 1 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव एकत्रित करने के लक्ष्य के साथ इस अभियान में जुट चुकी है।

विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभांरभ  के पश्चात इस अभियान को  जिला स्तर पर आगे बढ़ाते हुए आज जिला स्तर पर छत्तीसगढ़ में विकसीत भारत संकल्प पत्र अभियान की लाॉन्चिंग के साथ ही द्वितीय चरण 27 फरवरी से 15 मार्च विकसित भारत कोहोर्ट मिलन एवं संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न संस्थाओं के ज्ञापन एवं सुझाव लेना और विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों में हम जुट कर जनता से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही एलईडी प्रचार वाहनों के माध्यम से देश भर के 500 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा और छोटी सभाएं आयोजित कर जनता से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे।

घर-घर जनसंपर्क अभियान 8 से 10 मार्च इस अभियान के तहत हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान में निकल कर सघन जनसंपर्क करेंगे और जनता से सुझाव एकत्रित करेंगे। प्रकोष्ठों के कार्यक्रम (27 फरवरी से 15 मार्च) हमारे जो विभिन्न प्रकोष्ठ है, उनके द्वारा इस अभियान के तहत जिला स्तरीय गोष्ठी एवं विधानसभा स्तर पर छोटी बैठकों के माध्यम से संबंधित कोहोर्ट से सुझाव एकत्रित किए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी हमेशा से जनजुड़ाव जनसंवाद और जनता से सतत संपर्क पर विश्वास रखती है और इसलिए हमारा नारा है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास। 

जनता से संवाद आगे बढ़ाने और जनता के सुझाव एकत्रित करने के लिए हमने हर एक माध्यम को अपने इस अभियान में शामिल किया है । साथ ही  देश भर में 6 हजार सुझाव पेटी के माध्यम से सुझाव एकत्रित किए जा रहे है।

इस दौरान जैनेंद्र सिंह ठाकुर, लक्ष्मी ध्रुव, जितेंद्र सुराना, दयाशंकर दीवान, संतोष पात्रे,संतोष नाग ,विक्की रवानी, बंटी नाग, सोनमणि पोयम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news