दुर्ग
![महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1709458222G_LOGO-001.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 मार्च। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के समक्ष कई महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किए।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर पूरे देश भर में बड़ा जन समुदाय भाजपा में प्रवेश ले रहा है। आज देश की राजनीति की दशा और दिशा भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से तय हो रही है, ऐसे में जनता का रुझान स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रति है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हो रहा है।
मैं भाजपा परिवार में सभी का स्वागत करता हूं। हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक , मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल मदन वाढ़ई, गोविंद देवांगन, अजय ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।